इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा (ईएसई) के लिए अब 22 नवंबर तक आवेदन कर सकेंगे। सरकार ने भारतीय रेलवे प्रबंधन सेवा के लिए भर्तियां ईएसई के जरिए करने का फैसला किया है। इसके मद्देनजर यूपीएससी ने नए आवेदकों को मौका देने के लिए यह बदलाव किया है। साथ ही, उम्मीदवारों को तैयारी के लिए पर्याप्त समय देने के लिए प्रारंभिक परीक्षा की तारीख बढ़ाई गई है। यूपीएससी ने कहा है कि ईएसई (प्रिलिम्स) 2025 और ईएसई (मेन्स) 2025 अब 8 जून 2025 और 10 अगस्त 2025 को आयोजित की जाएंगी।
by ALLGKNEWS
Published On: November 6, 2024 12:10 pm
WhatsApp Group
Join Now
