छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के अध्यक्ष बने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ की नई कार्यकारिणी 4 साल के लिए निर्वाचित

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को छत्तीसगढ़ ओलंपिक एसोसिएशन (सीओए) का निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया है। सिविल लाइंस स्थित सर्किट हाउस में विशेष आमसभा बुलाई गई, जिसमें 32 पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ। नई कार्यकारिणी चार साल के लिए संघ का कार्यभार संभालेगी। मुख्यमंत्री श्री साय कहा कि प्रदेश में खेल को बढ़ावा देने लगातार प्रयास हो रहे हैं। यदि ओलंपिक संघ का एकएक पदाधिकारी जिम्मेदारी से काम करे तो, हम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर परचम लहराएंगे।

Leave a Comment