विष्णुदेव साय ने सतनामी समाज के गुरुगद्दी आसन का दर्शन कर पूजा अर्चना की

Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज भण्डारपुरी धाम में सतनामी समाज के गुरुगद्दी आसन का दर्शन कर पूजा अर्चना की। उन्होंने प्रदेश की खुशहाली और सामाजिक समरसता की कामना की। मुख्यमंत्री ने सतनामी समाज के धर्म गुरुओं को सामाजिक एकता और भाई-चारे का प्रेरणा श्रोत बताया।

मुख्यमंत्री ने गुरु निवास में गुरुप्रसादी ग्रहण किया। उन्होंने तलघर का भी अवलोकन किया और उससे जुड़े इतिहास की जानकारी ली। साथ ही मुख्यमंत्री ने गुरु परिवार के साथ भेंट की।

इस दौरान विधयाक राजा धर्म गुरु श्री बालदास साहेबजी राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा, विधायक एवं अनुसूचित विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष गुरु श्री खुशवंत साहेब, जांजगीर सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े, विधायक श्री अनुज शर्मा, विधायक श्री डोमनलाल कोर्सेवाडा सहित सतनामी समाज के अनेक धर्म गुरु, राज महंत, जिला महंत, संत समाज और बड़ी संख्या में अनुयायी, जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Leave a Comment